गौरव गाथा(हिंदी)-19-वैष्णो देवी
पवित्रतम हिन्दू मंदिरों में से एक, वैष्णो देवी मंदिर, शक्ति को समर्पित है, जो भारत के जम्मू और कश्मीर के जम्मू सम्भाग में त्रिकुट पर्वत पर स्थित है। इस धार्मिक स्थल की आराध्य देवी, वैष्णो देवी को सामान्यतः माता रानी और वैष्णवी के नाम से भी जाना जाता है।
यह मंदिर, जम्मू और कश्मीर राज्य के जम्मू के रियासी मण्डल में कटरा नगर के समीप अवस्थित है। यह उत्तरी भारत में सबसे पूजनीय पवित्र स्थलों में से एक है। मंदिर, 5,200 फ़ीट की ऊंचाई पर, कटरा से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
गौरव गाथा द्वारा प्रस्तुत इस चित्रकथा में माता के अनन्य भक्त श्रीधर के भक्ति के चलते माता के चमत्कार, उद्धण्ड भैरवनाथ को दंड देने तथा इस मंदिर के यहां प्रकट होने की कथा को दर्शाया गया है | इसके साथ एक अन्य प्रचलित कथा भी इसमें समाहित है |


1 comment:
Thank you Rajeshji for this comics. Was waiting for it for quiet long time. I appreciate your efforts.
- Paresh
Post a Comment