Showing posts with label ACK Hindi. Show all posts
Showing posts with label ACK Hindi. Show all posts

October 07, 2022

ACK-H-847-Jagjeewan Ram

जगजीवन राम

सामाजिक न्याय के योद्धा 




बिहार के भोजपुर जिला के चंदवा गांव में 5 अप्रैल 1908 को जन्मे जगजीवन राम आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष जिन्हें आदर से 'बाबूजी' के नाम से संबोधित किया जाता था, की भारतीय इतिहास और राजनीति में महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। लगभग 50 वर्षो के संसदीय जीवन में राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और निष्ठा बेमिसाल रही है। उनका संपूर्ण जीवन राजनीतिक, सामाजिक सक्रियता और विशिष्ट उपलब्धियों से भरा हुआ है। सदियों से शोषण और उत्पीड़ित दलितों, मज़दूरों के मूलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए जगजीवन राम द्वारा किए गए क़ानूनी प्रावधान ऐतिहासिक हैं। जगजीवन राम का ऐसा व्यक्तित्व था जिसने कभी भी अन्याय से समझौता नहीं किया और दलितों के सम्मान के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। विद्यार्थी जीवन से ही उन्होंने अन्याय के प्रति आवाज़ उठाते रहे हैं | वह स्वतंत्र भारत के उन गिने चुने नेताओं में थे जिन्होंने देश की राजनीति के साथ ही दलित समाज को भी नयी दिशा प्रदान की।



  • Title : Jagjeewan Ram
  • Volume/Serial No.(new) : 847
  • Volume/Serial No. (old) : ...
  • Pages : 44
  • Language : Hindi
  • Published in year :2021


Read Offline (Official Digital)   :   

Read Offline (Scanned Version) :   98 mb

    Category : Bravehearts

    August 06, 2022

    ACK Specials(Hindi)-A P J Abdul Kalam

    ए. पी. जे. अब्दुल कलाम 

    सपनो की उड़ान


    अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम ,जो मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति नाम से भी जाने जाते हैं, भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जानेमाने वैज्ञानिक और अभियंता के रूप में विख्यात थे। उन्होंने सिखाया जीवन में चाहें जैसे भी परिस्थिति क्यों न हो पर जब आप अपने सपने को पूरा करने की ठान लेते हैं तो उन्हें पूरा करके ही रहते हैं। अब्दुल कलाम मसऊदी के विचार आज भी युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
    इन्होंने मुख्य रूप से एक वैज्ञानिक और विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) संभाला व भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास के प्रयासों में भी शामिल रहे। इन्हें बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत में 'मिसाइल मैन' के रूप में जाना जाता है।
    इन्होंने 1974 में भारत द्वारा पहले मूल परमाणु परीक्षण के बाद से दूसरी बार 1998 में भारत के पोखरान-द्वितीय परमाणु परीक्षण में एक निर्णायक, संगठनात्मक, तकनीकी और राजनैतिक भूमिका निभाई|
    कलाम सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी व विपक्षी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दोनों के समर्थन के साथ 2002 में भारत के राष्ट्रपति चुने गए। पांच वर्ष की अवधि की सेवा के बाद, वह शिक्षा, लेखन और सार्वजनिक सेवा के अपने नागरिक जीवन में लौट आए। इन्होंने भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किये।


     
    Read Offline (Official Digital)   :   
    Read Offline (Scanned Version) : 195 mb
    Read Offline (LQ Version)       :  45 mb
    Read Offline (Pdf Version)       :  46 mb

    • Title : A P J Abdul Kalam
    • Volume/Serial No.(new) : ..
    • Volume/Serial No. (old) : ...
    • Pages : 68
    • Language : Hindi
    • Published in year :
    Category  : Visionaries

    August 06, 2022

    ACK(Hindi)-831-Tenzing Norgay

      

    तेनज़िंग नोर्गे 

    दुनिया के सबसे ऊपर





    तेन्जिंग नॉरगे (29 मई 1914- 9 मई 1986) एक नेपाली पर्वतारोही थे जिन्होंने एवरेस्ट और केदारनाथ के प्रथम मानव चढ़ाई के लिए जाना जाता है। न्यूजीलैंड एडमंड हिलेरी के साथ वे पहले व्यक्ति हैं जिसने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहला मानव कदम रखा। इसके पहले पर्वतारोहण के सिलसिले में वो चित्राल और नेपाल में रहे थे।






    Read Offline (Official Digital)   :   
    Read Offline (Scanned Version) :   87 mb

    • Title : Tenzing Norgay
    • Volume/Serial No.(new) : 831
    • Volume/Serial No. (old) : ...
    • Pages : 36
    • Language : Hindi
    • Published in year :2011
    Category : Bravehearts

    August 20, 2020

    ACK Special Issue (Hindi)-Bhagawat

    अमर चित्र कथा हिंदी (विशेषांक)-भागवत 

    कृष्ण अवतार 



    भागवत पुराण पुस्तक का वर्णन ऋषि व्यास के पुत्र शुकदेव और अर्जुन के पोते राजा परीक्षित के बीच एक संवाद के रूप में है। भगवान कृष्ण की कहानियाँ पढ़ने वाले बच्चे कम उम्र में ही कर्तव्य के महत्व को समझ जाते हैं। कृष्ण विष्णु के अवतार थे लेकिन उन्होंने इस दुनिया में एक सामान्य जीवन व्यतीत किया और धर्म को कायम रखा और अपने जीवन के उद्देश्य को शक्ति और अनुग्रह के साथ पूरा किया।

    अमर चित्र कथा आधी सदी से भी अधिक समय से भारत की सबसे पसंदीदा कहानीकार होने पर गर्व महसूस करती है। जिम्मेदारी की भावना तब बढ़ जाती है जब कई लोग कहते हैं कि यह एसीके-अमर चित्र कथा थी जिसने उन्हें सबसे पहले भारत की गौरवशाली विरासत और परंपरा से परिचित कराया। भागवत - कृष्ण अवतार के माध्यम से, हमारा उद्देश्य कम ज्ञात लोगों सहित भगवान कृष्ण की कहानियों को बताना है। 


    Read Offline (Official Digital)   :   
    Read Offline (Scanned Version)   :   HQ 738 mb
    Read Offline (Scanned Version)   :   LQ 252 mb
    Read Offline (Scanned Version)   : PDF 251 mb

    • Title : Bhagawat - The Krishna Avatar
    • Volume/Serial No.(new) : Special Issue
    • Volume/Serial No. (old) : 9 single issues (now out of print)*
    • Old Serial Numbers :      (413,415,417,419,421,423,425,427,429)
    • Pages : 264
    • Language : Hindi
    • Published in Year : 2000

     
    Category  : Epics & Mythology